Amazfit T-Rex Pro Review: उनके लिए जो एक दमदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच चाहते हैं

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Mar 2021 10:12 PM IST
सार

Amazfit T-Rex Pro की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और इसका मुकाबला एमआई, ओप्पो, रियलमी और अब वनप्लस जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच से है

Amazfit T Rex Pro Review in Hindi price and India features and much more
Amazfit T Rex Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टवॉच बाजार पिछले दो सालों में काफी तेजी से आगे बढ़ा है लेकिन हुवामी अपनी स्मार्टवॉच सीरीज Amazfit के साथ भारत में कई सालों से राज कर रही है। एमआई, ओप्पो, रियलमी, एपल और अब वनप्लस जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच से है। Amazfit के पास बजट से लेकर प्रीमियम तक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। भारतीय बाजार में अपनी मजबूती को और मजबूत करते हुए अमेजफिट ने Amazfit T Rex Pro को बाजार में उतारा है। Amazfit T-Rex Pro की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह एक स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच है। इस वॉच को हमनें लगातार 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं....

    Amazfit T Rex Pro Review: स्पेसिफिकेशन

    Amazfit T-Rex Pro स्मार्टवॉच को खासतौर पर फिटनेस और स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्मार्टवॉच ने 15 मिलिट्री टेस्ट को पास किया है और इसे MIL-STD-810 सर्टिफिकेट मिला है। Amazfit T-Rex Pro मिलिट्री ग्रेड वाली सबसे किफायती स्मार्टवॉच है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है।

    Amazfit T-Rex Pro Review: उनके लिए जो एक दमदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच चाहते हैं

    इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले के अलावा लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस, बैरोमीटर और कंपास का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर और 24 घंटे हर्ट रेट ट्रैकर है। इस वॉच में 100 से भी अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच वॉटर रेसिस्टेंट है। इसके लिए इसे 10ATM की रेटिंग मिली है। इस वॉच में बात करने का फीचर नहीं है लेकिन फोन आने पर आपको अलर्ट जरूर मिलेगा। इस वॉच से फोन पर म्यूजिक भी कंट्रोल की जा सकती है।

    Amazfit T Rex Pro Review: डिजाइन

    Amazfit T Rex Pro Review
    Amazfit T Rex Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो अमेजफिट टी रेक्स प्रो की डिजाइन रग्ड है और इसके स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं जो काफी मजबूत हैं। स्मार्टवॉच में टच सपोर्ट के साथ चार बटन दिए हैं। इन बटन का इस्तेमाल आप उस वक्त कर सकते हैं, जबकि आपका हाथ गीला होने के कारण टच कंट्रोल काम ना करें। नीचे की ओर चार सेंसर्स हैं और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक डॉक है।

    Amazfit T-Rex Pro Review: उनके लिए जो एक दमदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच चाहते हैं

    यह एक 22एमएम साइज की स्मार्टवॉच है। यह वॉच मेटोराइट ब्लैक, डेजर्ट ग्रे और स्टील ब्लू कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच की बिल्ड क्वॉलिटी और मजबूती को लेकर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस वॉच ने पहले ही 15 मिलिट्री ग्रेड टेस्ट को पास किया है। स्ट्रैप समेत वॉच का वजन 59.4 ग्राम है। इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। तो कुल मिलाकर डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी बेहतरीन है।

    Amazfit T Rex Pro Review: डिस्प्ले

    Amazfit T Rex Pro Review
    Amazfit T Rex Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिस्प्ले की बात करें तो इस वॉच में 1.3 इंच की कलर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। डिस्प्ले की स्टाइल राउंड है। डिस्प्ले के साथ ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल भी है। डिस्प्ले के साथ टच का भी सपोर्ट है। अंधेरी रात और कड़ी धूप में डिस्प्ले को आसानी से देखा जा सकता है।

    Amazfit T-Rex Pro Review: उनके लिए जो एक दमदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच चाहते हैं
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें