Acer Swift 3 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 17 घंटे का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Acer Swift 3 laptop launched in India With 10th Generation Intel Core i5 CPU
Acer Swift 3 - फोटो : amarujala

    एसर ने भारत में अपना नया स्लिम लैपटॉप Acer Swift 3 पेश किया है। इस लैपटॉप को इंटेल प्रोजेक्ट एथीना प्रोग्राम के तहत बाजार में उतारा गया है। इस प्रोग्राम का मकसद लोगों को शानदार एक्सपेरियंस देना है। इस प्रोग्राम के तहत लॉन्च होने वाले लैपटॉप में कम-से-कम इंटेल कोर आई5 या आई7 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 16 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक होना अनिवार्य है।

    Acer Swift 3 की कीमत

    Acer Swift 3 SF313-52 की भारत में कीमत 64,999 रुपये है और इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हो रही है। यह लैपटॉप एक ही कलर वेरियंट सिल्वर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Acer Swift 3 की स्पेसिफिकेशन

    Acer Swift 3 में 64 बिट का विंडोज 10 होम दिया गया है। इसमें 13.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2256x1504 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। यह लैपटॉप एडोबी sRGB के 100 फीसदी कलर को कवर करने में सक्षम है। इसमें 720 पिक्सल वाला वेबकैम दिया गया है। लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 का 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें 8 जीबी LPDDR4 रैम और 512 जीबी PCIe Gen3 NVMe SSD है। एसर के इस लैपटॉप में 56Wh की बैटरी है जिसे लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 65W का एसी एडाप्टर भी मिल रहा है। लैपटॉप का कीबोर्ड है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, HDMI, USB 3.1, USB Type-C, USB 2.0 और इन-बिल्ट स्पीकर है। लैपटॉप का वजन 1.19 किलोग्राम है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें