WhatsApp ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, चुटकियों में पकड़ी जाएंगी फर्जी खबरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp update brings Search the Web tool to curb fake news
Whatsapp Search the Web - फोटो : whatsapp

    फर्जी खबरों को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार काम कर रहा है। फेक न्यूज को रोकने के लिए व्हाट्सएप ने पहले फॉरवर्डिंग को सीमित किया, उसके बाद उसे लेबल करना शुरू किया यानी यदि किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है तो उसमें दो एरो के निशान आएंगे।

    WhatsApp ने अब फेक न्यूज को रोकने के लिए एक नया टूल पेश किया है जिसका नाम सर्च टूल है। इस फीचर के लिए व्हाट्सएप ने गूगल से साझेदारी की है। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है।

    विज्ञापन

    अब सवाल यह है कि यह फीचर काम कैसे करेगा। चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कि आपके पास लिंक के साथ कोई खबर आती है तो उस लिंक के राइट साइड ही में आपको एक सर्च आइकन वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही गूगल खुलेगा और आपको उस खबर से संबंधित कई सारे लिंक्स मिल जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे में आपको सिर्फ एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि वह खबर फर्जी है या नहीं। यदि व्हाट्सएप की टीम ने उस खबर को पहले फैक्ट चेक किया होगा तो उसका लिंक भी आपको मिल जाएगा।

    व्हाट्सएप का यह फीचर ब्राजील, इटली, आयरलैंड, मैक्सिको, स्पैन, ब्रिटेन और अमेरिका में लाइव हो गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है। यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों वर्जन पर काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें