Acer ने 16 इंच स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप, मिलेगा 8GB का ग्राफिक्स कार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jul 2023 09:38 AM IST
सार

Acer Nitro 16 में डुअल फैन कूलिंग सिस्टम है। लैपटॉप में 2W का डुअल स्पीकर है। इसमें एक USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, पावर ऑफ बटन, USB 3.2 Gen 2 port, USB 3.2 Gen 2 Type-C port, USB 2.0 port और USB 4 port है। इसमें 90Wh की बैटरी है जिसके साथ 330W के एडाप्टर का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Acer Nitro 16 Gaming Laptop Launched in India With up to Nvidia 4060 Graphics Card Price Specifications
Acer Nitro 16 - फोटो : Acer

    विस्तार

    एसर ने अपने नए लैपटॉप Acer Nitro 16 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Acer Nitro 16 को AMD Ryzen 7 7840HS ऑक्टाकोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के दो विकल्पों GeForce RTX 4060 और GeForce RTX 4050 के साथ पेश किया गया है। Acer Nitro 16 के साथ 16 इंच की LED बैकलिट TFT LCD स्क्रीन मिलेगी जिसे 4-Zone RGB बैकलाइट कीबोर्ड के साथ कस्टमाइज किया जा सकेगा।

    Acer Nitro 16 के AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4050 6GB ग्राफिक्स वेरियंट की कीमत 1,14,990 रुपये है। वहीं GeForce RTX 4050 8GB ग्राफिक्स वाले मॉडल की कीमत 1,43,550 रुपये रखी गई है। लैपटॉप को ऑब्सडियन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Acer Nitro 16 में 16 इंच की WUXGA स्क्र्नी है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर के साथ 32GB तक DDR5 रैम और 512GB PCIe Gen4 NVMe स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में प्री-इंस्टॉल Windows 11 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें