फेसबुक ला रहा है धमाकेदार फीचर, कमेंट करना होगा मजेदार

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 25 Mar 2017 04:47 PM IST
Facebook is working on GIF animated button for comments
फेसबुक

    फेसबुक अब कमेंट बॉक्स में जीआईएफ बटन जोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक अपने कुछ फीसदी यूजर के साथ मिलकर इस फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर में यूजर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया एनिमेटेड फॉर्म में दे सकता है।

    मीडिया से बातचीत में फेसबुक ने कहा कि सभी लोग जीआईएफ को पसंद कर रहे है और लोग इसे कमेंट के रूप में काम कर सकते हैं। इसलिए हम इस फीचर पर काम कर रहे हैं। लेकिन अभी हम इतना ही कह सकते हैं कि यह एक टेस्ट है। हालांकि कंपनी ने इस बात पर कुछ नहीं बोला है कि जीआईएफ के लिए फेसबुक किस कंपनी की मदद लेगी। उम्मीद है कि कंपनी इसके लिए जीआईएफ प्रदान करने वाली किसी लाइब्रेरी का प्रयोग करेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार कमेंट बॉक्स में जीआईएफ फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे वह मैसेंजर में काम करता है। फेसबुक यूजर कमेंट में इस वक्त भी जीआईएफ का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को गिप्पी, टेनोर या किसी अन्य जीआईएफ प्रोवाइडर से जीआईएफ लेना होगा। लेकिन यह एक लंबा प्रोसेस होता है, इसके लिए यूजर को यूआरएल को कॉपी करना होता है और उसे कमेंट बॉक्स में पेस्ट करना पड़ता है। फेसबुक के जीआईएफ बटन आने के बाद यह प्रक्रिया आसान हो सकती है।

    और पढ़ें...