1 अप्रैल से जियो यूजर्स को होंगे ये जबरदस्त फायदे

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
jio users gets these benefits from 1 april
जियो गीगाफाइबर

    रिलायंस जियो की फ्री सेवा 31 मार्च 2017 को खत्म हो रही है। इसके बाद जियो की सर्विस के लिए ग्राहकों को बाकि कंपनियों के यूजर्स की तरह पैसे देने होंगे, लेकिन यहां पर सवाल ये है कि पैसे देने के बाद जियो के ग्राहकों को बाकि कंपनियों के ग्राहकों के मुकाबले क्या फायदे मिलेंगे।

    जियो यूजर्स को होंगे ये जबरदस्त फायदे

    जियो
    जियो

    1. नेटवर्क

    जियो के ग्राहक सबसे ज्यादा शिकायत नेटवर्क और स्पीड को लेकर कर रहे हैं। उनकी यह परेशानी 31 मार्च के बाद थोड़ी कम हो सकती है क्योंकि अभी जियो की सर्विस फ्री और अनलिमिटेड है, लेकिन 1 अप्रैल से 1 जीबी डाटा ही रोज यूज हो सकेगा इसलिए मोबाइल हॉट्स-पॉट की संख्या कम हो जाएगी। इसका सीधा फायदा नेटवर्क को होगा और आपको बेहतर नेटवर्क मिल सकेगा।

    विज्ञापन

    2. जियो के प्लान

    जियो के प्लान की बात करें तो सबसे पहले प्रिपेड यूजर चाहें तो 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं, नहीं भी लेंगे तो आपका नुकसान तो नहीं है लेकिन प्राइम मेंबर को जो फायदे मिलेंगे आपको उससे कम ही ऑफर मिलेंगे। जैसे- प्राइम मेंबर को 303 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें प्राइम मेंबर को सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 28 जीबी डाटा 4जी नेटवर्क पर मिलेगा, जबकि नॉन प्राइम मेंबर को सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 28 दिन के लिए सिर्फ 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा यूज की सीमा रोज 1 जीबी है। इसके अलावा 'बाय वन गेट वन' प्लान के तहत 303 के रिचार्ज पर एक्स्ट्रा 5 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। हालांकि 'बाय वन गेट वन' का ऑफर 31 मार्च तक ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. अन्य कंपनियों के प्लान

    एयरटेल

    जियो के टक्कर में अन्य कंपनियों ने भी कई प्लान हैं, लेकिन ये सभी प्लान जियो से काफी अलग हैं, जैसे- एयरटेल का 345 रुपये वाला प्लान प्रिपेड यूजर के लिए। इसमें आपको 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा मिलेगा। यूज का सीमा प्रतिदिन 1 जीबी है लेकिन आप दिन में 500 एमबी डाटा दिन में और 500 एमबी डाटा रात में यूज कर सकेंगे। इस प्लान में 1,200 मिनट कॉलिंग के बाद पैसे लगेंगे।

    वोडाफोन

    वोडाफोन के 346 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, 28 जीबी डाटा 28 दिनों के लिए है, प्रतिदिन 1 जीबी यूज कर सकेंगे। लेकिन यह प्लान 15 मार्च तक ही था।

    बीएसएनएल

    BSNL के 339 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी 3जी डाटा रोज मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर प्रतिदिन 25 मिनट कॉलिंग है।

    आइडिया

    आइडिया के पास भी 348 रुपये का रिचार्ज है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 14 जीबी डाटा है जिसकी वैधता 1 महीना है। हालांकि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें