बर्लिन में 5G की लॉन्चिंग सहित जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन फोन BlackBerry Motion लॉन्च
ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन स्मार्टफोन BlackBerry Motion लॉन्च हो गया है। अमेरिका और सऊदी अरब में इस फोन की कीमत 460 डॉलर यानी करीब 30,035 रुपये होगी। हालांकि अन्य देशों में यह फोन कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे महंगा फोन Mi MIX 2
शाओमी का एक और दमदार फोन Mi MIX 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें 5.99 इंच की बिना बेजल वाली डिस्पले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। भारत में Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत 35,999 रुपये होगी। यह फोन भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन 17 अक्टूबर से एमआई.कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Twitter ला रहा है एक और शानदार फीचर, सेव कर सकेंगे ट्वीट
280 कैरेक्टर में ट्वीट का फीचर देने के बाद कंपनी अब एक बुकमार्क फीचर लाने की तैयारी कर रही है। बुकमार्क फीचर आने के बाद यूजर्स किसी ट्वीट को सेव कर सकेंगे। ट्विटर के इस नए फीचर का नाम Save for Later होगा।