आज रिलीज होगा Apple iOS 11, आपके आईफोन को मिलेंगे ये खास फीचर्स

अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल 19 सितंबर को भारत समेत दुनियाभर में अपने iOS 11 मोबाइल ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट करने जा रही है। नया अपडेट iOS 11 होगा, जिसमें Siri का नया वर्जन, नए अंदाज में live photos और गाड़ी चलाते समय Do Not Disturb जैसे फीचर्स दिए होंगे। आईओएस 11 की घोषणा जून में हुए इवेंट के दौरान की गई थी। आईफोन और आईपैड यूजर्स OTA (ओवर द एयर) के जरिए अपडेट पा सकेंगे।
पढ़ें: किसने किया आपको WhatsApp पर ब्लॉक? ऐसे करें पता
आईओएस में आने वाला सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा। सिरी अब मेल और फीमेल दोनों की आवाज में रिस्पॉन्ड करेगा। साथ ही इसकी आवाज नेचुरल होगी। आईओएस 11 का सिरी ऑन डिवाइस लर्निंग तकनीक से लैस होगा। यानी यह आपको संभावित नोटिफिकेशन भेजेगा और आपके सवालों के जवाब देगा। ये नोटिफिकेशन आपके ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर मिलेंगे। इसके अलावा सिरी अब अंग्रेजी से चाइनीज, फ्रेंच, इटैलियन, स्पैनिश जैसी कई भाषाओं में रिस्पॉन्ड करेगा।
आईओएस 11 में ड्राइविंग के दौरान डॉन्ट डिस्टर्ब फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से आपका फोन ड्राइविंग के दौरान कोई भी नोटिफिकेशन नहीं देगा और फोन की स्क्रीन ब्लैंक रहेगी। साथ ही फोन इनकमिंग कॉल या मैसेज का रिप्लाई मैसेज से खुद ही कर देगा।
आईओएस 11 में एप्पल मैप्स पहले से बेहतर और फास्ट होगा। एप्पल मैप्स में स्पीड लिमिट, लेन गाइडेंस और इंडोर मैपिंग जैसे फीचर्स होंगे। इसमें मॉल और एयरपोर्ट के इंडोर मैप भी देखे जा सकेंगे।
आईओएस 11 में एक सेंट्रल हब होगा जहां फोन पर आने वाले सभी अलर्ट और नोटिफिकेशन होंगे। इसे कवर शीट का नाम दिया गया है। इसके अलावा प्राइवेट लोकेशन, फॉरगेट वाई-फाई पासवर्ड, फॉरगेट ऐप पासवर्ड जैसे फीचर्स होंगे।