भारत के 1.5 करोड़ स्मार्टफोन ‘एजेंट स्मिथ’ वायरस के कब्जे में

Nilesh Kumar
टेक डेस्क, अमर उजालाNilesh Kumar
Thu, 11 Jul 2019 09:42 AM IST
agent smith malware has replaced android apps code on million devices the verge
Smartphone virus

    एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपयोग करने वालों के लिए बुरी खबर है। दुनिया के 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन ‘एजेंट स्मिथ’ नाम के एक वायरस की चपेट में आ गए हैं। यह वायरस बिना फोन यूजर्स की जानकारी में आए उसमें इंस्टॉल सभी एप्लिकेशन को हटाकर उनका संक्रमित संस्करण अपलोड कर देता है। साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी चेक प्वाइंट रिसर्च ने दावा किया है कि वायरस से संक्रमित करीब 1.5 करोड़ स्मार्टफोन अकेले भारत में ही मौजूद हैं।

    कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में इस नई तरह के वायरस की खोज करने का दावा करते हुए कहा कि उसने गूगल के साथ इस वायरस से निपटने के लिए काम किया है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट के पेश किए जाने के समय तक गूगल प्ले स्टोर से सभी संक्रमित एप हटा दिए गए हैं।

    कंपनी के मोबाइल थ्रेट डिटेक्शन रिसर्च विंग के प्रमुख जोनाथन शिमॉनविच ने कहा कि इस वायरस ने मुख्य तौर पर हिंदी, अरबी, रूसी, इंडोनेशियाई भाषा का उपयोग करने वालों के मोबाइल फोन का निशाना बनाया है। इसके चलते ही इस वायरस से प्रभावित होने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है।

    हालांकि पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य एशियाई देशों में भी इसका असर हुआ है। कंपनी का कहना है कि ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी इस वायरस से बड़ी संख्या में फोन संक्रमित हुए हैं। उन्होंने फोन यूजर्स को थर्ड पार्टी एप स्टोर से कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी है।

    चेक प्वाइंट ने दावा किया कि ‘डब्ड एजेंट स्मिथ’ वायरस फिलहाल मोबाइलों में अपनी विस्तृत पहुंच का फायदा उठा रहा है। कंपनी ने कहा कि यह वायरस को यूजर्स को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले फर्जी विज्ञापन दिखाकर बैंकिंग डिटेल चोरी करने जैसे काम भी करने में सक्षम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें