Union Home Secretary: सरकारी एजेंसियों के लिए 20 नए सॉफ्टवेयर टूल पर काम कर रही सरकार, जल्द होंगे रोलआउट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 05 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

परियोजना के तहत 20 सॉफ्टवेयर टूल की टेस्टिंग की जा रहा है। इन सॉफ्टवेयर को कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के लिए जल्द रोलआउट किया जाएगा।

20 new Software Tools Soon To Be Ready For Law Enforcement Agencies says Union Home Secretary
Ajay Kumar Bhalla - फोटो : ANI

    विस्तार

    केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने मंगलवार को कहा कि 2021 में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआर एंड डी) द्वारा एक नई परियोजना की शुरुआत की जा रही है। भल्ला ने बीपीआरएंडडी के 53वें स्थापना दिवस समारोह में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत 20 सॉफ्टवेयर टूल की टेस्टिंग की जा रहा है। इन सॉफ्टवेयर को कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के लिए जल्द रोलआउट किया जाएगा।

    भल्ला ने कहा कि 2021 में शुरू हुई इस परियोजना में 20 सॉफ्टवेयर टूल विकसित किए जा रहे हैं। फिलहाल इनकी टेस्टिंग की जा रही है और हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईएएस) के लिए रोलआउट के लिए तैयार हैं। हम इन सभी चीजों को हमारे एलईए के लिए बहुत उपयोगी देखना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि बीपीआर एंड डी हमारे एलईए की आवश्यकताओं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है और इसके लिए छात्रों, रिसर्चर्स, साइंटिस्ट, प्रोफेसर्स और डेवलपर्स के एक बड़े समुदाय को बढ़ावा देने में सफल रहा है। भल्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने और संगठन को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें