फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sumit Nagal knocked out in US Open Qualifiers know

यूएस ओपन: ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में नहीं पहुंच सके सुमित नागल, आर्थर जिया ने सीधे सेटों में हराया

Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
सार
Register For Event

सुमित नागल यूएस ओपन क्वालिफायर के पहले दौर में फ्रांस के शीर्ष वरीय आर्थर जिया से 3-6, 6-7(4) से हारकर बाहर हो गए। इस हार के साथ वह लगातार सातवें ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके, अब उनकी नजर डेविस कप मुकाबले पर होगी।

विज्ञापन
Sumit Nagal knocked out in US Open Qualifiers know
सुमित नागल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को यूएस ओपन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष वरीय फ्रांस के आर्थर जिया ने नागल को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (4) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


अहम मौकों पर पिछड़े नागल
पहले सेट में जिया ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और 6-3 से सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में नागल ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन टाई-ब्रेकर में जिया ने 7-4 से बाजी मारते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ नागल लगातार सातवें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूक गए।
विज्ञापन


2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद मुख्य ड्रॉ से दूर
नागल ने आखिरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लिया था। हालांकि, वहां भी उन्हें पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में नागल का सबसे शानदार प्रदर्शन रोमानिया के तर्गु मुरेश में क्ले कोर्ट चैलेंजर खिताब जीतना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डेविस कप पर नजर
यूएस ओपन क्वालिफायर से बाहर होने के बाद नागल का ध्यान अब भारत के अहम डेविस कप मुकाबले पर होगा। भारत को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला खेलना है, जिसमें जीत टीम को डेविस कप फाइनल्स के एलीट आठ टीमों के चरण में जगह दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed