फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students become emotional upon their teacher's transfer, burst into tears

हिमाचल: गुरुजी का तबादला होने पर भावुक हुए विद्यार्थी, विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगे, देखें वीडियो

Sat, 17 Oct 2026 01:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा।
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 01:49 PM IST
सार
Register For Event

 राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (जीसीपीएस) मांजू में पिछले 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे अध्यापक नरेंद्र खन्ना का तबादला होने पर विद्यार्थी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 

विज्ञापन
Students become emotional upon their teacher's transfer, burst into tears
गुरु का तबादला होने पर भावुक हुए विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसौरगढ़ पंचायत के मांजू गांव में एक शिक्षक के तबादले के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (जीसीपीएस) मांजू में पिछले 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे अध्यापक नरेंद्र खन्ना का तबादला होने पर विद्यार्थी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बच्चों का अपने गुरुजी के प्रति यह स्नेह देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

विज्ञापन

Trending Videos

विदाई के समय फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
अध्यापक ने मांजू स्कूल में करीब दो दशक तक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके साथ आत्मीय रिश्ता बनाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाया और उनके भविष्य को संवारने में योगदान दिया। यही वजह रही कि तबादले की खबर से बच्चे भावुक हो गए और शिक्षक की विदाई के समय फूट-फूटकर रोने लगे। अपने प्रिय शिक्षक से बिछड़ने का दुख उनके चेहरों पर साफ नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का दिन उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा: नरेंद्र खन्ना
अध्यापक नरेंद्र खन्ना ने भावुक संदेश में कहा कि आज का दिन उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा। मांजू गांव के लोगों से मिले अपार प्यार, स्नेह और आशीर्वाद को वह हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पाठशाला के लिए जो सहयोग दिया, वह किसी से छिपा नहीं है। गांववासियों के साथ स्कूल के बच्चों का निस्वार्थ स्नेह उन्हें जीवनभर याद रहेगा।

विज्ञापन

जीसीपीएस जसौरगढ़ के लिए हुआ तबादला
अध्यापक का स्थानांतरण जीसीपीएस मांजू से जीसीपीएस जसौरगढ़ में हुआ है। 19 वर्षों तक एक ही गांव के बच्चों को पढ़ाने के बाद विदाई के इस पल ने गुरु-शिष्य के रिश्ते की गहराई को बयां कर दिया। बच्चों की आंखों से छलके आंसू इस बात की गवाही दे रहे थे कि शिक्षक ने उनके दिलों में खास जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed