फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Annual sports admission fee fixed; students will have to pay this amount.

एचपीयू शिमला: वार्षिक खेल प्रवेश शुल्क तय, विद्यार्थियों को चुकाने होंगे इतने रुपये

Fri, 21 Aug 2026 12:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 12:22 PM IST
सार
Register For Event

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक खेल प्रवेश शुल्क तय कर दिया है। विश्वविद्यालय खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधि परिषद की बैठक में प्रति विद्यार्थी 30 रुपये शुल्क तय किया गया। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Annual sports admission fee fixed; students will have to pay this amount.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक खेल प्रवेश शुल्क तय कर दिया है। विश्वविद्यालय खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधि परिषद की बैठक में प्रति विद्यार्थी 30 रुपये शुल्क तय किया गया। जिन कॉलेजों और संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम है, वहां भी न्यूनतम 1500 रुपये शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक संजय शर्मा ने सभी संबद्ध, अनुरक्षित और संबंधित कॉलेजों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 5 सितंबर है। कॉलेजों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से शुल्क जमा करना होगा। क्यूआर से भुगतान की सुविधा मिलेगी।बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से खेल शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा करते समय कॉलेजों को विद्यार्थियों की संख्या का प्रमाणपत्र भी देना होगा।

विज्ञापन

एचपीयू ने एलएलबी और एमए संस्कृत का परिणाम किया जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। एलएलबी छठे सेमेस्टर कानियमित बैच के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.59 रहा। परिणाम में पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। 19 अगस्त को एमए संस्कृत चौथे सेमेस्टर में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.95 रहा। इस परिणाम में भी पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने दोनों परिणामों की अधिसूचना जारी की। विद्यार्थियों को अपने पहचान विवरण के माध्यम से परिणाम देखने की सुविधा दी गई है। विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों को परिणाम की सूचना भेजी है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed