Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity connection will be disconnected as soon as outstanding dues exceed deposited security amount

हिमाचल बिजली बोर्ड के सख्त निर्देश: जमा सिक्योरिटी राशि से अधिक बकाया होते ही कटेगा कनेक्शन

Tue, 24 Nov 2026 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 09:27 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अधिकारियों को लंबित बिलों की वसूली में तेजी लाने और भुगतान में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Electricity connection will be disconnected as soon as outstanding dues exceed deposited security amount
हिमाचल बिजली बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड सख्ती करेगा। उपभोक्ता के पास जमा सिक्योरिटी राशि से अधिक बिजली बिल की बकाया होते ही उसका बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बार-बार नोटिस जारी करने की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अधिकारियों को लंबित बिलों की वसूली में तेजी लाने और भुगतान में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में बिलों की रिकवरी और लंबित भुगतान के मामलों पर विस्तार से चर्चा 
बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बिजली बिलों की रिकवरी और लंबित भुगतान के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिल जमा करने की निर्धारित अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां बकाया राशि उपभोक्ता की जमा सिक्योरिटी राशि से अधिक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली बोर्ड के करीब 28 लाख उपभोक्ता
प्रबंधन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार-बार नोटिस जारी करने और उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए याद दिलाने में समय बर्बाद करने के बजाय वसूली की कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया जाए। बोर्ड का मानना है कि समय पर बिजली बिलों की वसूली नहीं होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में राजस्व संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सख्ती जरूरी है। प्रदेश में बिजली बोर्ड के करीब 28 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। इनसे हर महीने बिजली बिलों के माध्यम से राजस्व प्राप्त होता है।

विज्ञापन

कई सरकारी विभागों के बिजली बिल भी लंबे समय से लंबित
कई सरकारी विभागों के बिजली बिल भी लंबे समय से लंबित हैं। सरकारी विभागों पर बकाया राशि के कारण बोर्ड की वित्तीय स्थिति पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने सरकारी विभागों से भी लंबित बिजली बिलों की वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को बकाया राशि की नियमित समीक्षा करने और वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed