{"_id":"5e7b4d528ebc3e72c16a8acc","slug":"dth-became-helpful-for-the-youngsters-preparing-for-competitive-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए मददगार बना डीटीएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए मददगार बना डीटीएच
Thu, 26 Mar 2020 12:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) मददगार साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पढ़ाई से जुड़े फ्री टू एयर चैनलों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। इसकी मदद से युवा घर बैठे उच्च शिक्षा से संबंधित ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रोग्राम जैसा दिशा, ई पाठशाला और स्वयं के संदर्भ में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
स्वयं प्रभा प्रोग्राम के तहत 32 चैनलों के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं की पढ़ाई करवाई जाती है। इसमें नौवीं से जमा दो सहित कॉलेज विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित पढ़ाई करवाई जाती है। स्वयं प्रभा पोर्टल पर सभी चैनलों की जानकारी विस्तार से दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे प्रोजेक्ट बनाने का काम भी दिया जाता है। इस प्रोग्राम में 1900 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसका लाभ विद्यार्थी घर पर छुट्टियों के दौरान उठा सकते हैं। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि एमएचआरडी के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों को छुट्टियों के दौरान बच्चों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। इसी कड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भी ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन