Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu inspects milk plant and issues instructions

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने ढगवार दुग्ध संयंत्र का किया निरीक्षण, अफसरों को निर्देश; हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

Sat, 21 Nov 2026 08:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 08:09 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ढगवार दुग्ध संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कांगड़ा में निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के कार्यों की समीक्षा की। सुक्खू ने अधिकारियों को इसके निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Sukhu inspects milk plant and issues instructions
सीएम सुक्खू ने दुग्ध संयंत्र का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के ढगवार में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संयंत्र का लोकार्पण जनवरी 2027 में किया जाएगा। प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक संयंत्र से कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों-पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन


संयंत्र में मोजरेला चीज, पनीर, दही, घी और मक्खन सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिन्हें 'हिम' ब्रांड के तहत बाजार में उतारा जाएगा। परियोजना का परीक्षण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार संयंत्र के डिजिटलीकरण के लिए 1.25 करोड़ रुपये और संचालन के लिए 29.49 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने दुग्ध सहकारी समितियों के पंजीकरण में तेजी लाने और अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed