फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm laid down foundations

Shimla News: शहरवासियों को पार्किंग, व्यवसायिक परिसर और कर्मचारियों को आवास की मिलेगी सौगात

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cm laid down foundations
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू शाम चार बजे लोकल बस अड्डे से देंगे करोड़ों की सौगात
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत इन तीन प्रोजेक्टों पर करोड़ों रुपये हुए हैं खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों को पार्किंग और नगर निगम के कर्मचारियों को आवासों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। सरकार बुधवार को शहरवासियों को पार्किंग, रिज स्थित व्यावसायिक परिसर और सरकारी कर्मचारियों के आवास को लेकर नई सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को शहर के लोकल बस अड्डे में स्थित गुरुद्वारा के समीप बने शॉपिंग कांप्लेक्स व पार्किंग का शुभारंभ करेंगे। बालूगंज में नगर निगम के आवासीय परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपराह्न 4:00 बजे के करीब लोकल बस अड्डे में पहुंचेंगे। यहां पर करोड़ों रुपये से बने शॉपिंग कांप्लेक्स व पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। गाड़ियों को पार्क करने की समस्या का सामना करना पड़ता था, वह काफी हद तक दूर हो जाएगी। वहीं दुकानों के बनने से स्थानीय कारोबार भी बढ़ेगा। उधर, दूसरी ओर मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे के करीब बालूगंज में नगर निगम के आवास परिसर की आधारशिला रखेंगे। लंबे समय से आवासों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी समस्या से जूझ रहे थे, इसका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने के बाद एक छत के नीचे इन कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं शाम पांच बजे के करीब मुख्यमंत्री रिज मैदान पर व्यवसायिक परिसर की भी आधारशिला रखेंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में होने वाले तीन कार्यक्रमों को लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि तीनों नए प्रोजेक्टों के मिलने से शहरवासियाें को काफी राहत मिलेगी और पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed