फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Intern doctor arrested in 12.4-gram 'Chitta case; name surfaced during investigation into forward li

बिलासपुर: 12.4 ग्राम चिट्टा मामले में इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार, फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में सामने आया नाम

Fri, 02 Oct 2026 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 08:27 PM IST
सार
Register For Event

बिलासपुर जिले के स्वारघाट थाना क्षेत्र में 12.4 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की जांच में पुलिस ने फॉरवर्ड लिंकेज का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bilaspur: Intern doctor arrested in 12.4-gram 'Chitta case; name surfaced during investigation into forward li
चिट्टा मामले में इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के स्वारघाट थाना क्षेत्र में 12.4 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की जांच में पुलिस ने फॉरवर्ड लिंकेज का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत भूषण निवासी गांव कसेह, डाकघर औहर, तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भरत भूषण मंडी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर है। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को स्वारघाट थाना के तहत कार सवार दो लोगों से 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को चिट्टा सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड लिंकेज के बारे में जानकारी मिली। जांच में भरत भूषण का नाम सामने आया और पुलिस ने उसे एक अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की नशे की सप्लाई में क्या भूमिका थी और वह किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार आरोपी इंटर्न डॉक्टर है और मंडी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा है।

विज्ञापन

नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में तफ्तीश जारी है।-पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed