{"_id":"6ae6f933c554a079cb05b24d","slug":"udaipur-ahmedabad-highway-trailer-fire-brigade-accident-two-firefighters-dead-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दमकल में लगी आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दमकल में लगी आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत
Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM IST
राजस्थान के ऋषभदेव में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने दमकल गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केबिन में आग लगने से दो दमकलकर्मियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर माकडजपा गांव के पास रविवार सुबह अनियंत्रित ट्रेलर ने दमकल की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दमकल गाड़ी के केबिन में आग लगने से दो दमकलकर्मियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दमकल में सवार एक अन्य व्यक्ति और टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। उदयपुर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की गलत दिशा में चला गया। गलत दिशा में पहुंचकर वह ट्रेलर सबसे पहले अहमदाबाद की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रेलर से टकराया। इसके बाद वह ठीक पीछे आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सीधे भिड़ गया। भीषण टक्कर के चलते फायर ब्रिगेड का केबिन बुरी तरह पिचक गया और उसमें तुरंत भीषण आग लग गई।
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले कोटा में बड़ी कार्रवाई: 20 क्विंटल संदिग्ध मावा-मिल्क केक जब्त; इलाकों में खपाने की आशंका
विज्ञापन
केबिन में फंसे कर्मचारियों को बचाने का प्रयास
हादसे के बाद फायर ब्रिगेड के केबिन में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। इसके चलते केबिन में सवार दो कर्मचारी जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत करके केबिन में बुरी तरह झुलसे तीसरे व्यक्ति को बाहर निकाला।
दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए ऋषभदेव अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया
टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही डीएसपी अर्जुन सिंह राठौड़ और तहसीलदार गेनाराम मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।