फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Steps Up Panchayat Poll Preparations, Holds 23 District Meetings

राजस्थान: पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, 3 दिन में 23 जिलों में बैठकें

Tue, 29 Sep 2026 05:01 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 29 Sep 2026 05:01 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 23 जिलों में कार्यकर्ता बैठकें करेगी। पांच राष्ट्रीय-प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
BJP Steps Up Panchayat Poll Preparations, Holds 23 District Meetings
बीजेपी मुख्यालय, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में पंचायतराज चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को जिलों तक सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 23 जिलों में संदर्भ बैठकों का कार्यक्रम तय किया है। इन बैठकों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पांच पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया 30 सितंबर को खैरथल-तिजारा और अलवर में रहेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को भरतपुर और दौसा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। भाटिया को हाल ही में राजस्थान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है और इसके बाद से पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हुई हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी 30 सितंबर को चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़, 1 अक्टूबर को बांसवाड़ा और डूंगरपुर तथा 2 अक्टूबर को उदयपुर में बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 30 सितंबर को टोंक और अजमेर, 1 अक्टूबर को ब्यावर और भीलवाड़ा तथा 2 अक्टूबर को राजसमंद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में बारिश का आखिरी दौर: आज तीन संभागों में मेघगर्जन के साथ बौछारें, तेज हवाओं के बाद बढ़ेगी गर्मी

प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल 30 सितंबर को झुंझुनूं और सीकर तथा 1 अक्टूबर को कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सीकर प्रवास के दौरान खाटूश्यामजी दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार 30 सितंबर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, 1 अक्टूबर को चूरू और बीकानेर तथा 2 अक्टूबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बैठकें करेंगे।

तीन दिन में 23 बैठकें

कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को 10, 1 अक्टूबर को 9 और 2 अक्टूबर को चार बैठकें प्रस्तावित हैं। इस तरह तीन दिनों में कुल 23 बैठकें होंगी। कार्यक्रम में अलग-अलग नेताओं के प्रवास, बैठक का समय और स्थान तय किया गया है।

भाजपा ने हाल में प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की थी। प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार कर मैदान में उतरने को कहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed