फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: jethani-devrani face off in panchayat elections Nakhtu Devi enters the fray for the BJP

राजस्थान: पंचायत चुनाव में जेठानी-देवरानी आमने-सामने, भाजपा से नख्तू देवी तो कांग्रेस से रामप्यारी मैदान में

Sun, 18 Oct 2026 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Oct 2026 03:38 PM IST
सार
Register For Event

बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति के वार्ड संख्या एक में भाजपा की नख्तू देवी चंदेल और कांग्रेस की रामप्यारी चंदेल आमने-सामने हैं। दोनों सगी देवरानी-जेठानी हैं। आरक्षण के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच इस मुकाबले पर क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: jethani-devrani face off in panchayat elections Nakhtu Devi enters the fray for the BJP
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बज्जू पंचायत समिति के वार्ड संख्या एक में पंचायत चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा ने जेठानी नख्तू देवी चंदेल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने देवरानी रामप्यारी चंदेल को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी सगे भाइयों की पत्नियां हैं। एक ही परिवार की दो बहुओं के अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के कारण इस मुकाबले ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


आरक्षण से बदले चुनावी समीकरण
बज्जू खालसा पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए। इसके चलते प्रमुख राजनीतिक दलों को पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन में मशक्कत करनी पड़ी। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों प्रमुख दलों ने एक ही परिवार की दो बहुओं को प्रत्याशी बनाया। इस वार्ड में बरसलपुर, भुरासर और गोकुल राजस्व गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: जैसलमेर में सेना ने दिखाई ताकत, बहु-आयामी युद्ध परिस्थितियों में परखी परिचालन क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठानी-देवरानी के बीच चुनावी मुकाबला
भाजपा ने दीपाराम चंदेल की पत्नी नख्तू देवी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने दीपाराम के छोटे भाई राजाराम चंदेल की पत्नी रामप्यारी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के ससुर रामूराम चंदेल हैं। अब परिवार की दोनों बहुएं अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।

मतदाताओं के फैसले पर टिकी नजरें
इस मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों के सामने अपने-अपने दलों के समर्थकों को एकजुट करने और मतदाताओं का विश्वास जीतने की चुनौती है। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वार्ड के मतदाता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं और चुनावी मुकाबले में किसे जीत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed