फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Poor Mid-Day Meal Sparks Anger, Media Entry Banned; Principal and Contractor Under Scrutiny

Jodhpur: घटिया मिड डे मील पर भड़के अभिभावक, स्कूल में मीडिया पर लगा बैन, कठघरे में संस्था प्रधान और ठेकेदार

Fri, 21 Aug 2026 04:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
Register For Event

स्कूल में बच्चों के मिड डे मील से जुड़ा मामला सामने आने के बाद अब स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जांच शुरू होने के साथ ही मीडिया की एंट्री रोकने के फैसले ने विवाद को और गहरा कर दिया है। मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Jodhpur: Poor Mid-Day Meal Sparks Anger, Media Entry Banned; Principal and Contractor Under Scrutiny
घटिया मिड-डे मील पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शिकारगढ़  स्थित सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों को परोसे जा रहे घटिया मिड-डे मील का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। विवाद को बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार शिकारगढ़ के विद्यालय में काफी समय से बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा था। हाल ही में एक नागरिक ने थालियों में परोसी गई भोजन सामग्री की वीडियो रिकॉर्डिंग कर इसे इंटरनेट पर साझा कर दिया। वीडियो में भोजन की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे देखकर अभिभावकों का गुस्सा भड़क गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग ने विद्यालय में बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी । विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी मीडियाकर्मी विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। लोगों का आरोप है कि विभाग अपनी नाकामी छिपाने और मामले को दबाने की नीयत से मीडिया पर पाबंदी लगा रहा है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिड-डे मील की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने जांच दल बनाकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित स्कूल के संस्था प्रधान और भोजन पकाने वाले ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed