Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shikhar Agarwal Gets No Relief From Supreme Court

राजस्थान: शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में अंतरिम राहत मांगने की छूट

Sat, 28 Nov 2026 12:14 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 28 Nov 2026 12:14 PM IST
सार
Register For Event

शिखर अग्रवाल को 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया। हालांकि, हाईकोर्ट में अंतरिम राहत मांगने की छूट देते हुए मामले की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Shikhar Agarwal Gets No Relief From Supreme Court
आईएएस शिखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिखर अग्रवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार, 28 नवंबर को न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शिखर अग्रवाल को अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट में फिर से प्रार्थना करने की छूट दी है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेश अंतरिम प्रकृति का है। ऐसे में इस स्तर पर उसमें हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। पीठ ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध भी किया। साथ ही दोनों पक्षों को हाईकोर्ट में अपने सभी कानूनी मुद्दे और दलीलें रखने की स्वतंत्रता दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: 70 लाख के भूखंड पर फर्जीवाड़ा, आवासन मंडल के तीन संविदा कर्मचारी गिरफ्तार; ऐसे बनाया फर्जी पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल रोहतगी ने की शिखर अग्रवाल की पैरवी

सुनवाई के दौरान शिखर अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी पेश हुए। वहीं राज्य सरकार की ओर से भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी के साथ अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा और पद्मेश मिश्रा ने पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब शिखर अग्रवाल को अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का रुख करना होगा। मामले में आगे की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed