फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain and Strong Winds Likely Across Several Districts

राजस्थान में क्या अर्नब मचाएगा कहर?: मौसम का खतरनाक यू-टर्न, आंधी-बारिश का अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 07:03 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 Oct 2026 07:03 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से गुरुवार से मौसम बदलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में 25 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain and Strong Winds Likely Across Several Districts
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई संभागों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में सवाल है कि क्या अर्नब के असर से प्रदेश में बारिश के साथ ठंड भी बढ़ेगी?

विज्ञापन

हालांकि, राजस्थान में तूफान के सीधे पहुंचने का अनुमान नहीं है। इसका असर पूर्वी हवाओं की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर मौसम में बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवा चलने के आसार हैं।

विज्ञापन

जयपुर समेत इन संभागों में आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान पर भी असर पड़ सकता है। बादल और बारिश के कारण कुछ इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान नहीं है और इसका असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रह सकता है।

यह भी पढें- राजस्थान: दिल्ली जाने से पहले जान लें ये नियम, एक नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक

जोधपुर और बीकानेर में भी बदल सकता है मौसम

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों के पूर्वी हिस्सों में भी 29 और 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान सीमा से सटे पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

क्या अर्नब से बढ़ेगी राजस्थान में ठंड?

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके बाद इसके कमजोर होकर उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं। इसी बीच 29 और 30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना है।

इन दोनों मौसमी परिस्थितियों के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल राजस्थान में चक्रवात जैसी खतरनाक स्थिति बनने का संकेत नहीं है। मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए 29 और 30 अक्टूबर के पूर्वानुमान पर नजर रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed