Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gets Colder as Mount Abu Records Zero Degrees for Second Consecutive Day

राजस्थान: उत्तरी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट; माउंट आबू में पारा शून्य पर, शेखावाटी में भी ठिठुरन

Mon, 23 Nov 2026 06:53 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 23 Nov 2026 06:53 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। माउंट आबू में दूसरे दिन भी पारा शून्य पर रहा, जबकि शेखावाटी में तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में भी लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान पंद्रह डिग्री से कम रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Gets Colder as Mount Abu Records Zero Degrees for Second Consecutive Day
माउंट आबू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 राजस्थान में सर्दी ने अब अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। वहीं शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के इलाकों में भी रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सीकर, फतेहपुर और नागौर में पारा 10 डिग्री से नीचे रहने से सुबह और देर रात गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है।

विज्ञापन

प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। दूसरी ओर दिन में धूप निकलने से कुछ राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में मामूली और गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

माउंट आबू में ओस की बूंदें जमने लगीं

माउंट आबू में सर्दी का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य डिग्री पर पहुंच गया। रात में तापमान गिरने से खुले स्थानों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गलन महसूस हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर के साथ नागौर में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रविवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 8.5, फतेहपुर में 8.1 और नागौर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में भी न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा।


यह भी पढें- एसटी महिला को परंपरागत तलाक के आधार पर सरकारी नौकरी नहीं, कोर्ट की डिक्री अनिवार्य : हाई कोर्ट

उत्तर-पश्चिम राजस्थान में दिन का तापमान भी गिरा

रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। उत्तर-पश्चिम राजस्थान के फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और पाली सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। बाड़मेर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।

पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, चूरू, पिलानी और सिरोही में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन इलाकों में भी रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है।

जयपुर में लगातार चौथे दिन रात का पारा 15 डिग्री से नीचे

राजधानी जयपुर में भी सर्दी धीरे-धीरे तेज हो रही है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में लगातार चौथा दिन रहा, जब रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की धुंध भी दिखाई दी। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

अजमेर में अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ, रात में और बढ़ सकती है ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने और उत्तरी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है। अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में रात की सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।

नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर की शुरुआत तक मौसम में किसी बड़े बदलाव या व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल दिन में धूप और रात में गलन वाली सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed