फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur to Remove 7,000 E-Rickshaws from Walled City; QR Code Mandatory from October 19

जयपुर: परकोटे से हटेंगे 7 हजार ई-रिक्शा, 19 अक्टूबर से क्यूआर कोड के बिना नहीं चल पाएंगे

Thu, 15 Oct 2026 03:16 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 15 Oct 2026 03:16 PM IST
सार
Register For Event

जयपुर के परकोटे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए करीब 7 हजार ई-रिक्शा हटाए जाएंगे। 19 अक्टूबर से QR कोड अनिवार्य होगा। शहर को सात जोन में बांटकर संचालन व्यवस्थित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur to Remove 7,000 E-Rickshaws from Walled City; QR Code Mandatory from October 19
परकोटा-जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चारदीवारी में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और अव्यवस्थित संचालन के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत परकोटे से करीब 7 हजार ई-रिक्शा हटाए जाएंगे और निर्धारित पट्टी वाले केवल 250 ई-रिक्शा ही चल सकेंगे। 19 अक्टूबर से बिना QR कोड के चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यातायात पुलिस पूरे जयपुर शहर को सात जोन में बांटकर ई-रिक्शा का जोनवार संचालन व्यवस्थित करने की तैयारी कर रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य चारदीवारी में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करना और सड़कों पर ई-रिक्शा की आवाजाही को नियंत्रित करना है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: सरपंच से सीएम तक; जानिए पंचायतों से निकले राजस्थान के कितने सियासी दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन

रंग की पट्टी और QR कोड से होगी पहचान

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ई-रिक्शा पर निर्धारित रंग की पट्टी और QR कोड लगाया जाएगा। QR कोड स्कैन करने पर वाहन और उसके चालक से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। इससे यातायात पुलिस को ई-रिक्शा की पहचान करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

19 अक्टूबर से शुरू होगी सख्ती

यातायात पुलिस 19 अक्टूबर से बिना QR कोड के चलने वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई करेगी। परकोटे में निर्धारित संख्या और नियमों के अनुसार ही ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही पर अंकुश लगेगा और चारदीवारी के व्यस्त बाजारों व सड़कों पर यातायात सुचारु करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed