फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress Releases Second List for Chomu and Kaladera Civic Polls, Completes Ticket Distribution

चौमूं-कालाडेरा निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की शेष वार्डों की सूची, अब सभी उम्मीदवार तय

Mon, 31 Aug 2026 08:04 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 31 Aug 2026 08:04 AM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद के 33 और कलाडेरा नगर पालिका के 15 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी की। डोटासरा की मंजूरी के बाद आरसी चौधरी ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
Congress Releases Second List for Chomu and Kaladera Civic Polls, Completes Ticket Distribution
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर टिकट वितरण की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के बचे हुए वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद जयपुर देहात पूर्व-पश्चिम प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव-प्रवक्ता आरसी चौधरी ने 30 अगस्त को इन प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस ने चौमूं के 17 और कलाडेरा के 10 वार्डों की पहली सूची जारी की थी। अब चौमूं के 16 और कलाडेरा के 5 और वार्डों के नाम सामने आने के साथ चौमूं में कुल 33 और कलाडेरा में कुल 15 वार्डों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन

चौमूं नगर परिषद: नई सूची में शामिल वार्ड

नई सूची में वार्ड 1 से रमेशचन्द्र सैनी, वार्ड 9 से महेश कुमार चौधरी (बागड़ा), वार्ड 10 से हीरांशु यादव, वार्ड 12 से प्रेमलता देवी, वार्ड 13 से संगीता सैनी, वार्ड 16 से किरण कुमावत, वार्ड 18 से महेन्द्र लाम्बा, वार्ड 22 से घनश्याम अग्रवाल, वार्ड 26 से प्रफुल्ल विजय, वार्ड 27 से बाबूलाल यादव, वार्ड 28 से वैष्णवी जाँगिड़, वार्ड 30 से रुकया खानम, वार्ड 31 से संजय पारीक, वार्ड 34 से खेमचन्द अग्रवाल, वार्ड 38 से गणेश गंगवाल और वार्ड 39 से आशा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, चौमूं-कलाडेरा के 27 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; जानें कौन?

कलाडेरा नगर पालिका: नई सूची में शामिल वार्डकलाडेरा में वार्ड 3 से फूलचन्द कुमावत, वार्ड 5 से सुरेन्द्र कुमार सालोदिया, वार्ड 14 से कुलदीप प्रजापत, वार्ड 15 से जितेन्द्र कुमार सैन और वार्ड 20 से सीता देवी को टिकट दिया गया है। आरक्षण के हिसाब से प्रतिनिधित्वपहली सूची की तरह इस सूची में भी पार्टी ने सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अलग-अलग वार्डों में मौका दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed