फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati returns to election mode, party will finalize tickets within a month; focus will be on Gen.

यूपी: चुनावी तेवर में लौटीं मायावती, एक महीने में ही पार्टी तय कर देगी टिकट; जेन जी पर होगा खास फोकस

Mon, 31 Aug 2026 06:57 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 31 Aug 2026 06:57 PM IST
सार
Register For Event

UP assembly elections: बसपा सुप्रीमो ने बैठक में कहा कि यूपी की जनता विरोधी पार्टियों के ऐसे खुल्लमखुल्ला छलावों व विश्वासघात आदि से बचें और चुनाव में अपनी मर्जी के हिसाब से निष्पक्ष होकर वोट करें।

विज्ञापन
UP: Mayawati returns to election mode, party will finalize tickets within a month; focus will be on Gen.
बसपा ने शुरू कीं चुनावी तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर माह में अपने अधिकांश टिकट फाइनल करने की तैयारी में है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को यूपी के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने अन्य दलों की चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा। खासकर महिलाओं को भाजपा और सपा द्वारा हर साल हजारों रुपये देने के प्रलोभन से आगाह किया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने जेन जी की समस्याओं का समर्थन करते हुए सरकारों से उनका निस्तारण करने को कहा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बैठक में कहा कि यूपी की जनता विरोधी पार्टियों के ऐसे खुल्लमखुल्ला छलावों व विश्वासघात आदि से बचें और चुनाव में अपनी मर्जी के हिसाब से निष्पक्ष होकर वोट करें। देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव के बाद सरकार बन जाने पर ऐसी ही लगातार वादाखिलाफी और विश्वासघात जारी है। बसपा के संघर्ष के साथ 'जेन-जी और जेन-अल्फा' तक को ऐसे जनविरोधी रवैयों के कारण संघर्ष करना पड़ा जिसके बाद उन्हें पुलिस के मुकदमे आदि जैसे सरकारी दमन का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में प्रदेश के लोगों को महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन की वजह से मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है। सरकार जो भी घोषणाएं कर रही है वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं।

विज्ञापन

कांशीराम की पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम

UP: Mayawati returns to election mode, party will finalize tickets within a month; focus will be on Gen.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम की 9 अक्तूबर को पुण्यतिथि का कार्यक्रम राजधानी स्थित कांशीराम स्मारक स्थल में होगा, जहां पश्चिम यूपी सहित पूरे प्रदेश भर के लोग जुटेंगे। यूपी-दिल्ली सीमा पर बसपा सरकार द्वारा स्थापित 'बहुजन प्रेरणा केंद्र' में रखरखाव का सरकारी कार्य जारी होने की वजह से कार्यक्रम नहीं होगा।

बाढ़ पीड़ितों की करें मदद
उन्होंने नेपाल में बाढ़ की प्रलय में भारतीयों आदि की जान-माल की क्षति पर पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी में भी बाढ़ पीड़ितों की केंद्र व राज्य सरकारों को मदद करनी चाहिए। वरना खासकर पूर्वांचल के लोगों का जीवन गरीबी, भूख और कर्ज के शोषण आदि की मार से और भी अधिक कठिन होता जाएगा। बाढ़ के प्रकोप से बचने के लिए इसका स्थायाी समाधान तलाशने की जरूरत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed