फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAS V. Srinivas Rajasthan Chief Secretary V. Srinivas gets an extension Centre approves the service extension

IAS V. Srinivas: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को एक्सटेंशन, केंद्र ने सेवा विस्तार को दी मंजूरी

Thu, 20 Aug 2026 09:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Aug 2026 09:02 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार के प्रस्ताव पर सेवा विस्तार को मंजूरी दी। अब श्रीनिवास 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
IAS V. Srinivas Rajasthan Chief Secretary V. Srinivas gets an extension Centre approves the service extension
वी. श्रीनिवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनके सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


DoPT की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार श्रीनिवास का सेवा विस्तार 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रहेगा। यह मंजूरी अखिल भारतीय सेवाएँ (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1) के तहत दी गई है। केंद्र सरकार ने यह मंजूरी राजस्थान सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर दी है। राजस्थान सरकार ने 23 जुलाई 2026 को डी.ओ. लेटर के माध्यम से मुख्य सचिव के सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
विज्ञापन


पढ़ें:  मालवीय के कांग्रेस में लौटने पर डामोर का तंज, बोले- जनता नए नेतृत्व की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने का मिला एक्सटेंशन
वी. श्रीनिवास राजस्थान कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब वे फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव राजेश कुमार यादव की ओर से राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में सेवा विस्तार की मंजूरी की जानकारी दी गई है।

और किसे मिला है सेवा विस्तार?
पिछली अशोक गहलोत सरकार में आईएएस अधिकारी उषा शर्मा को भी मुख्य सचिव के रूप में सेवा विस्तार मिला था। 1985 बैच की आईएएस अधिकारी उषा शर्मा 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ गया था।

इससे पहले पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के दौरान आईएएस अधिकारी सीएस राजन को भी मुख्य सचिव के रूप में सेवा विस्तार मिला था। सीएस राजन ने 1 नवंबर 2014 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनका मूल कार्यकाल 31 दिसंबर 2015 को पूरा होना था, लेकिन सेवानिवृत्ति से महज सात दिन पहले, 23 दिसंबर 2015 को केंद्र सरकार ने उन्हें पहला सेवा विस्तार दिया। यह विस्तार 31 मार्च 2016 तक था। इसके बाद सीएस राजन को दूसरा सेवा विस्तार भी मिला। इसके तहत वे 1 अप्रैल 2016 से 30 जून 2016 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed