Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   behror dumper car accident three youths killed two injured

राजस्थान न्यूज: बहरोड़ में डंपर से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 25 Nov 2026 01:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बहरोड़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 01:01 PM IST
सार
Register For Event

बहरोड़ में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दहमी पुलिया के पास डंपर से कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन
behror dumper car accident three youths killed two injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दहमी पुलिया के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक कार में सवार होकर शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

मृतक देवेंद्र के भाई सचिन के अनुसार, देवेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, हरीश कुमार, हर्ष कुमार और साहिल कुमार कार से भगवाड़ी गांव में अपने चचेरे भाइयों के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से लौटते समय पांचों युवक हरीश कुमार की कार से अपने गांव भुंडनवाड़ा कलां जा रहे थे।

विज्ञापन

सड़क के बीच अचानक रोक दिया डंपर

बताया गया कि कार दहमी पुलिया से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के चालक ने बिना ब्रेक लाइट या इंडिकेटर का संकेत दिए अचानक वाहन सड़क के बीच में रोक दिया। इससे पीछे चल रहा कार चालक संभल नहीं पाया और कार सीधे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तीन युवकों की मौत

सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए पार्क अस्पताल बहरोड़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने देवेंद्र कुमार और हेमंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में हरीश कुमार को अलवर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल हर्ष कुमार का निम्स अस्पताल और साहिल कुमार का नीमराना स्थित सतीश अस्पताल में उपचार जारी है। परिवादी ने डंपर चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर जब्त कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed