{"_id":"6a88525b8686159d2c07ccea","slug":"ajmer-news-gangster-mughli-injures-himself-again-in-high-security-jail-alleges-harassment-by-lawrence-gang-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: गैंगस्टर मोगली ने हाई सिक्योरिटी जेल में फिर से सिर फोड़ा, लॉरेंस गैंग पर लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: गैंगस्टर मोगली ने हाई सिक्योरिटी जेल में फिर से सिर फोड़ा, लॉरेंस गैंग पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
Fri, 21 Aug 2026 06:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:58 PM IST
हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अपने बैरक में सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया। सिर में चोट लगने के बाद जेएलएन अस्पताल में इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। उसने जेल प्रशासन और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर ने जेल के बैरक में अपना सिर फोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी बैरक में सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया। सिर में चोट लगने के बाद जेल प्रशासन ने उसे हथियारबंद जवानों की कड़ी सुरक्षा में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को बैरक में किसी तरीके से अपना सिर फोड़ लिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई और उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur: घटिया मिड डे मील पर भड़के अभिभावक, स्कूल में मीडिया पर लगा बैन, कठघरे में संस्था प्रधान और ठेकेदार
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय इमरान उर्फ मोगली ने जेल प्रशासन और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जेल प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
बताया जा रहा है कि इमरान उर्फ मोगली इससे पहले भी जेल के भीतर कई बार खुद को घायल कर चुका है। वह बैरक में अपना सिर फोड़ने जैसी हरकतें कर चुका है और हर बार चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
इमरान के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत 38 से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। सुरक्षा कारणों से उसे पहले जयपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। इसके बाद उसे श्रीगंगानगर जेल स्थानांतरित किया गया और वहां से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल भेजा गया।