फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Supreme Court ruling Elections for 50 wards in Punjab cancelled re-polling within six weeks

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पंजाब में 50 वार्डों का चुनाव रद्द, छह हफ्ते में फिर मतदान; भाजपा ने उठाए थे सवाल

Thu, 08 Oct 2026 08:18 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 08:18 AM IST
सार
Register For Event

चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता में तथ्य-जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने संबंधित मामलों की जांच कर रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
Supreme Court ruling Elections for 50 wards in Punjab cancelled re-polling within six weeks
Supreme Court - फोटो : PTI

विस्तार

नामांकन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों को रोकने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के निकाय चुनाव से जुड़े 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर दिए हैं। इनमें पटियाला नगर निगम के 28, धर्मकोट नगर परिषद के सात और बाघापुराना के सभी 15 वार्ड शामिल हैं। शीर्ष अदालत ने इन सभी वार्डों में छह सप्ताह के भीतर नए सिरे से मतदान कराने और पूरी प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता वाले तथ्य-जांच आयोग की रिपोर्ट स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया। आयोग ने पाया था कि कई स्थानों पर विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने और चुनाव लड़ने से वंचित करने के कारण चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई।
विज्ञापन


पटियाला के इन 28 वार्डों में फिर चुनाव
नगर निगम के वार्ड नंबर 1, 4, 6, 12, 14, 16, 22, 26, 28, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55 और 57 में दोबारा मतदान होगा। धर्मकोट के वार्ड 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में भी चुनाव दोबारा होंगे। वहीं बाघापुराना नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में फिर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट बनी फैसले का आधार
मामले में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता में तथ्य-जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने संबंधित मामलों की जांच कर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कुछ स्थानों पर विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोपों की पुष्टि करते हुए माना गया कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसी रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने संबंधित 50 वार्डों में चुनाव रद्द कर नए चुनाव का आदेश दिया।

भाजपा ने हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक उठाया था मामला
निकाय चुनाव के दौरान धांधली और धक्केशाही को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। भाजपा ने मामला पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में उठाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयइंद्र कौर ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार की कथित शह पर विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़े गए और उन्हें नामांकन दाखिल करने से रोका गया।


जयइंद्र कौर बोलीं- लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत
जयइंद्र कौर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पटियाला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और इंसाफ की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोकने और चुनाव प्रक्रिया में धक्केशाही के आरोपों पर फैसले से भाजपा के रुख की पुष्टि हुई है। सरकार को इससे सबक लेते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed