फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistan is pushing pigs into Indian territory in Punjab

नशा और हथियार तस्करी के बाद पाकिस्तान का नया दांव: अब खेत में लगी फसलों पर नजर, भारतीय सीमा में खदेड़ रहा सूअर

Tue, 03 Nov 2026 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 07:58 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान की तरफ सरकंडों का घना जंगल है। वहां से जंगली सूअर निकलकर गांवों की ओर आते हैं। किसानों का आरोप है कि इन जानवरों को भारतीय सीमा की तरफ खदेड़ दिया जाता है जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन
Pakistan is pushing pigs into Indian territory in Punjab
पाकिस्तान भारतीय सीमा में खदेड़ रहा सूअर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से जंगली सूअरों को भारतीय सीमा में खदेड़े जाने पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। सोमवार रात हुसैनीवाला बॉर्डर पर फेंसिंग पार खेतों में जंगली सूअरों ने कई किसानों की आलू की फसल बर्बाद कर दी। खेतों में खड़ी फसल से कमाई की उम्मीद लगाए किसानों की लागत तक डूब गई। विडंबना यह है कि सीमा पर सुरक्षा कारणों से किसान रात में खेतों में रुककर रखवाली भी नहीं कर सकते। ऐसे में जंगली जानवरों से फसल बचाना उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


हबीब वाला निवासी किसान राम सिंह ने फेंसिंग पार ढाई एकड़ में आलू की बिजाई की थी। इस पर करीब 70 हजार रुपये खर्च किए थे। नवंबर के अंत में फसल निकालनी थी और करीब ढाई लाख रुपये के मुनाफे की उम्मीद थी। जंगली सूअरों ने पूरी फसल खराब कर दी। अब लागत और कमाई, दोनों पर पानी फिर गया है। गांव के सरपंच बगीचा सिंह ने फेंसिंग पार पांच एकड़ में आलू की फसल लगाई थी। कुछ दिनों बाद फसल निकालकर मंडी में बेचनी थी, लेकिन जंगली सूअरों ने खेत में फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। किसान के मुताबिक, उसे पांच लाख रुपये से अधिक की चपत लगी है। किसान बलविंदर सिंह की भी फेंसिंग पार तीन एकड़ में लगी आलू की फसल नष्ट हुई है। संबंधित किसान के पास खेती के लिए यही जमीन है।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान की तरफ सरकंडों का घना जंगल बड़ी मुसीबत
किसानों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ सरकंडों का घना जंगल है। वहां से जंगली सूअर निकलकर गांवों की ओर आते हैं। किसानों का आरोप है कि इन जानवरों को भारतीय सीमा की तरफ खदेड़ दिया जाता है। इसके बाद सूअर खेतों में घुसकर फसल रौंदते और जमीन खोदकर आलू को नुकसान पहुंचाते हैं। झुंड के खेत में घुसने से फसल का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो सकता है।

सीमा पर फेंसिंग के पार खेतों में आने-जाने का समय निर्धारित है। किसान रात में खेतों में रुककर रखवाली नहीं कर सकते। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले से फसल बचाने का मौका भी नहीं मिलता। फसल बर्बाद होने से बीज, खाद, जुताई, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च की गई रकम डूब जाती है। अगली फसल के लिए पूंजी जुटाना भी मुश्किल हो जाता है। किसानों ने जंगली जानवरों से फसल बचाने की प्रभावी व्यवस्था करने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
पाकिस्तान की तरफ सरकंडों का घना जंगल है। वहां से जंगली सूअर निकलकर गांवों की ओर आते हैं। किसानों का आरोप है कि इन जानवरों को भारतीय सीमा की तरफ खदेड़ दिया जाता है जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed