फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBI raids Medical Bhawan amid Jhota murder case investigation

मोहाली: झोटा हत्याकांड की जांच के बीच मेडिकल भवन में सीबीआई की रेड, फार्मेसी विभाग में की पड़ताल

Wed, 28 Oct 2026 10:36 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
Register For Event

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पहले भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में मेडिकल भवन में चल रही कथित रेड को इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
CBI raids Medical Bhawan amid Jhota murder case investigation
मोहाली मेडिकल भवन में सीबीआई की रेड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोहाली के सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल काउंसिल के मेडिकल भवन में मंगलवार देर रात को रेड की सूचना से हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के सिलसिले में की जा रही है। 
विज्ञापन

मेडिकल भवन के फार्मेसी विभाग में जांच चलने की जानकारी सामने आई है। 

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीम ड्रग लाइसेंस और इससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी जुटा सकती है। हालांकि, सीबीआई की टीम किस मामले में और किन दस्तावेजों की जांच कर रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है न ही एजेंसी की ओर से कार्रवाई के उद्देश्य को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

झोटा हत्याकांड की जांच से जुड़ सकते हैं तार
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पहले भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में मेडिकल भवन में चल रही कथित रेड को इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। ड्रग लाइसेंस से संबंधित रिकॉर्ड की जांच किए जाने की संभावना के चलते यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। हालांकि, दोनों के बीच संबंध होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डॉक्टरों के पंजीकरण से जुड़ी संस्था है पंजाब मेडिकल काउंसिल
पंजाब मेडिकल काउंसिल राज्य में डॉक्टरों के पंजीकरण और संबंधित नियामकीय कार्यों से जुड़ी संस्था है। मेडिकल भवन में फार्मेसी विभाग के स्तर पर जांच की सूचना सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टीम ने किसी रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है। सीबीआई की अधिकारियों व कर्मचारियों  से पूछताछ जारी है। रेड जारी रहने के कारण जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सीबीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई के कारणों का खुलासा होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed