फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car driver fled after getting fuel at a petrol pump at Mohali

मोहाली: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर भागा कार चालक, कर्मचारी पर चढ़ाई गाड़ी; दोनों टांगें और कंधा टूटा

Sun, 23 Aug 2026 01:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 01:13 PM IST
सार
Register For Event

पेट्रोल पंप कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगें और कंधा टूट गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Car driver fled after getting fuel at a petrol pump at Mohali
crime - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोहाली के एक पेट्रोल पंप पर रविवार को सनसनीखेज वारदात हो गई। एक कार चालक ने करीब 3500 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना पैसे दिए अपनी गाड़ी भगा ली। भागते समय उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कर्मचारी की दोनों टांगें और कंधा टूट गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के अनुसार, अज्ञात कार चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारी से तेल भरवाने को कहा। कर्मचारी ने गाड़ी में तेल भर दिया। जब उसने पैसे मांगे तो चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर दी और तेजी से भाग निकला। कर्मचारी ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने जानबूझकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन


घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगें और कंधा टूटने की जानकारी मिली है। घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, चोट पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed