{"_id":"6a96d51d544e1a813e052923","slug":"man-commits-suicide-over-property-dispute-in-amritsar-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में शख्स ने किया सुसाइड: खुद को लगाई आग, मरने से पहले बहन और जीजा को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में शख्स ने किया सुसाइड: खुद को लगाई आग, मरने से पहले बहन और जीजा को बताया जिम्मेदार
Tue, 01 Sep 2026 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:07 PM IST
अमृतसर में एक शख्स ने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। व्यक्ति का प्रॉपर्टी को लेकर अपने बहन और जीजा के साथ विवाद था।
विज्ञापन
पलविंदर, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन और जीजा से दुखी होकर खुद को आग लगा ली और बुरी तरह से झुलस जाने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम पलविंदर सिंह है जो रामतीर्थ रोड का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयानों के आधार मृतक की बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे हरमनदीप सिंह ने बताया कि उनके दादा शाम सिंह की प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उनका आरोप है कि उनकी बुआ सुमन बाला और फूफा प्रेम सिंह की ओर से परिवार पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मामला अदालत में चल रहा है।

हरमनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता पलविंदर सिंह घर से पाठ करने की बात कहकर निकले थे। कुछ समय बाद परिवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि रामतीर्थ रोड के पास पलविंदर सिंह आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय पलविंदर सिंह कुछ समय के लिए होश में आए थे। उन्होंने अपनी हालत के लिए अपनी बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह को जिम्मेदार बताया। परिवार के अनुसार, पलविंदर का शरीर करीब 70 से 80 फीसदी तक झुलस चुका था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाद में भल्ला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृतक की बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी यह जांच का विषय है कि पलविंदर सिंह किन परिस्थितियों में आग से झुलसे और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था। पुलिस घटनास्थल, परिस्थितियों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।