फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Transfer of 20 officers in Punjab Police

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Tue, 01 Sep 2026 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 07:59 PM IST
सार
Register For Event

गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह की जगह लेंगे। हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
Transfer of 20 officers in Punjab Police
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरदबल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह की जगह लेंगे। हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं भागीरथ सिंह मीणा को एआईजी पर्सनेल-1, सीपीओ पंजाब नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वरुण शर्मा को एसएसपी एसएएस नगर की जिम्मेदारी दी गई है जबकि वहां तैनात हरमनदीप सिंह हंस को एसएसपी पटियाला लगाया गया है। सूहैल कासिम मीर को एसएसपी बठिंडा नियुक्त किया गया है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव को 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ का कमांडेंट बनाया गया है। वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा और हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीएस अधिकारियों में हरकमलप्रीत सिंह खाख को एसएसपी मालेरकोटला नियुक्त किया गया है। गुरमीत सिंह को आईएसटीसी कपूरथला का कमांडेंट बनाया गया है। बलविंदर सिंह को एआईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।

दलजिंदर सिंह ढिल्लों को जालंधर का जोनल एआईजी सीआईडी बनाया गया है जबकि राजेश्वर सिंह को 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। मनप्रीत सिंह को एसएसपी पठानकोट लगाया गया है।


इसके अलावा हरपाल सिंह डीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना के पद पर बने रहेंगे। सर्विंदर कौर को एडीसीपी स्पेशल ब्रांच अमृतसर, हरपाल सिंह को एआईजी सीआईडी अमृतसर, तलविंदर सिंह गिल को एसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब और रमनदीप सिंह को एसपी ट्रैफिक एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। नवनीत कौर गिल को एसपी स्पेशल ब्रांच होशियारपुर लगाया गया है।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह की जगह लेंगे। हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed