फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police arrest foster father accused of stealing from daughter's wedding ceremony, spark uproar

Jalandhar News: बेटी के विवाह समारोह से चोरी के आरोपी धर्म पिता को पुलिस ने पकड़ा, हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 06:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 20 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Police arrest foster father accused of stealing from daughter's wedding ceremony, spark uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। गांव संधवां में बुधवार शाम एक विवाह समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस ने लड़की के धर्म पिता को हिरासत में ले लिया। वह खेतों से ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
पुलिस टीम ने आनंद कारज की रस्म के दौरान गरीब सिंह उर्फ राजू को पकड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे हटाया गया। हाथापाई में एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखी। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पिता को जबरन उठाया और पीटा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने ऐसे काम छोड़ दिए हैं। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि राजू के खिलाफ ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वह एक गिरोह का सदस्य है और पांच अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़की का जैविक पिता नहीं, बल्कि धर्म पिता है। उन्होंने पिटाई के आरोपों को खारिज किया। परविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस से हाथापाई की। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई कोटकपूरा थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed