{"_id":"6a8c43d0fe624e50d907eed0","slug":"commission-agents-threaten-to-shut-down-punjabs-mandis-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101823-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आढ़तियों ने दी पंजाब की मंडियां बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आढ़तियों ने दी पंजाब की मंडियां बंद करने की चेतावनी
Mon, 24 Aug 2026 06:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। टीआर एग्रो इंडस्ट्री से 55 करोड़ रुपये की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब ने इस विवाद में राज्य की सभी मंडियां बंद करने की चेतावनी दी है।
आढ़ती एसोसिएशन कोटकपूरा के पदाधिकारियों ने बताया कि टीआर एग्रो इंडस्ट्री पर 55 करोड़ रुपये बकाया हैं। यह राशि कोटकपूरा, जैतो, फरीदकोट और बरीवाला मंडियों के आढ़तियों की है। आढ़तियों का आरोप है कि फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल ने भुगतान से इन्कार कर दिया है। इस कारण उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ा है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कालड़ा धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापार आपसी सहयोग और विश्वास पर चलता है। कालड़ा ने टीआर एग्रो इंडस्ट्री से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की। विजय कालड़ा ने कहा कि पहले बातचीत से हल निकालने का प्रयास होगा। यदि समाधान नहीं निकला तो जिले भर की मंडियां बंद की जाएंगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर सभी मंडियां बंद कर संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने किसान संगठनों का सहयोग लेने की बात भी कही। कालड़ा ने चेतावनी दी कि मंडियां बंद होने से धान के आने वाले सीजन पर सीधा असर पड़ेगा।