{"_id":"6b07c90393f87180460c3412","slug":"man-shot-dead-in-moga-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हत्या: शराब के नशे में बेटे ने ही सो रहे पिता को गोली मारी, नशे को लेकर होता था घर में लड़ाई-झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हत्या: शराब के नशे में बेटे ने ही सो रहे पिता को गोली मारी, नशे को लेकर होता था घर में लड़ाई-झगड़ा
Thu, 26 Nov 2026 11:22 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:22 AM IST
मोगा की टांगेवाला गली में रहने वाले कुलदीप सिंह और उनके बेटे के बीच नशे को लेकर कहासुनी होती थी। कुलदीप बेटे की नशे की आदत से परेशान थे। कलह से नाराजगी के बाद आरोपी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा की टांगेवाला गली में बीती रात एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, टांगेवाला गली निवासी कुलदीप सिंह (65) रात को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दरबारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टांगेवाला गली में कुलदीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।