{"_id":"6b0ac4cf45326ac0f505ec61","slug":"large-consignment-of-weapons-seized-in-gurdaspur-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: हथियारों की खेप बरामद, बॉर्डर पार से आई थी सप्लाई; पुलिस व बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: हथियारों की खेप बरामद, बॉर्डर पार से आई थी सप्लाई; पुलिस व बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
Sat, 28 Nov 2026 05:41 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:41 PM IST
सीमावर्ती इलाके में ड्रोन से हथियारों की खेप भेजने की साजिश का गुरदासपुर में भंडाफोड़ हुआ है। खेतों में मिले संदिग्ध पैकेट से चार हैंड ग्रेनेड समेत अन्य हथियार मिले हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता मिली है। दोनों सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की एक खेप बरामद की गई। गांव हरदोछन्नियां के खेतों से मिले एक संदिग्ध पैकेट की जांच करने पर उसमें से 30 बोर की 2 पिस्तौल, मैगजीन सहित, 59 कारतूस और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।
यह संयुक्त कार्रवाई थाना सदर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में की गई। तस्करी और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान गांव हरदोछन्नियां के खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया एक संदिग्ध पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
इस बरामदगी के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर गुरदासपुर में केस नंबर 240, दिनांक 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है। इसमें आर्म्स एक्ट की धारा-25, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराएं 3, 4 और 5 तथा एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराएं 10, 11, 11-ए और 12 के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि यह बरामदगी अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बड़ी सफलता है।