फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hanspal brothers from Kapurthala have built automated waste-lifting loaders

कपूरथला के लिए वरदान: हंसपाल ब्रदर्स ने ऑटोमेशन से कूड़ा उठाने के लोडर बनाए, अपने स्तर पर लगवाएंगे

Wed, 30 Sep 2026 11:39 AM IST
Nivedita कैंथरीन लीना, संवाद, कपूरथला
कैंथरीन लीना, संवाद, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 11:39 AM IST
सार
Register For Event

रेल कंपोनेंट तैयार करने वाले हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक बड़े भाई प्रितपाल सिंह हंसपाल और दविंदरपाल सिंह हंसपाल ने ट्रायल के तौर पर पांच गारबेज लोडर तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
Hanspal brothers from Kapurthala have built automated waste-lifting loaders
गारबेज लोडर मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाली व साफ-सफाई के लिए कभी कपूरथला ‘पेरिस ऑफ पंजाब’ के नाम से जाना जाता था, अब बदइंतजामी के चलते सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर और उठती बदबू इसकी पहचान बन चुकी है। इस समस्या से परेशान पंजाब के बोटमैन हंसपाल ब्रदर्स ने गहन मंत्रणा के बाद नायाब समाधान ढूंढा है। 

विज्ञापन




‘बिना हाथ लगाए, कूड़ा साफ हो जाए’ थीम को साकार करके हंसपाल ब्रदर्स ने वेस्ट मैनेजमेंट का नया आइडिया पेश पंजाबियों का मान बढ़ाया है। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के समीप रेल कंपोनेंट तैयार करने वाले हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक बड़े भाई प्रितपाल सिंह हंसपाल और दविंदरपाल सिंह हंसपाल ने ट्रायल के तौर पर पांच गारबेज लोडर तैयार किए हैं। 
विज्ञापन


मैनुअल और आटोमेशन आपरेटेड इन गारबेज लोडर से कूड़ा मिनटों में ट्राली में लिफ्ट किया जा सकता है। 

18 फीट का लोडर

प्रितपाल सिंह हंसपाल ने बताया कि कपूरथला शहर में यहां-वहां लगे कूड़े के ढेरों को जेसीबी की मदद से इकट्ठा करके ट्रालियों में लादने के घंटों वाले प्रोसेस को आटोमेशन के जरिये करने का मन में ख्याल आया जिससे कूड़ा भी मिनटों में ट्राली में लिफ्ट हो जाए और सफाई भी बरकरार रहे। 

उन्होंने करीब चार क्विंटल वजनी पांच अलग-अलग गारबेज लोडर तैयार किए, जिसकी ऊंचाई करीब 18 फीट तक है, जिसे मैनुअली हैंडल से अपलिफ्ट करके ट्राली में सीधे कूड़ा डाला जा सकता है। इसकी क्षमता एक ट्राली जितना कूड़ा कलेक्ट करने की हैं, यदि टिप्पर में कूड़ा डालना हो तो हिसाब से ऊंचा भी किया जा सकता है। जबकि दूसरा मॉडल मोटर के जरिये बिजली से चलेगा और तीसरा मॉडल बैटरी संचालित होगा, जिसे निगम की ट्राली में लगी बैटरी से आपरेट किया जा सकेगा। इससे जहां गारबेज प्वाइंट की सफाई रहेगी, वहीं घंटों का काम मिनटों में होने के साथ-साथ मैनपावर की भी ज्यादा जरूरत नहीं रहेगी। 

उन्होंने कहा कि इनके स्थापित होने से शहर साफ दिखेगा। जिससे राजा-महाराजा के समय की नीट एंड क्लीन सड़कें फिर से कपूरथला को पेरिस ऑफ पंजाब का रुतबा दिलाएंगी। 

निगम से किया है संपर्क

दविंदरपाल सिंह हंसपाल के अनुसार उन्होंने निगम से अपने इस पॉयलट प्रोजेक्ट के संदर्भ में संपर्क किया है, लेकिन अभी तक वह इसका अवलोकन करने नहीं आए हैं। वह इस बाबत डीसी कपूरथला आकाश बांसल से भी संपर्क करेंगे, जिससे इन्हें गारबेज क्लेक्शन प्वाइंट पर स्थापित करके शहर की सुंदरता लौटाई जा सके। उन्होंने बताया कि वह खुद पांच साल पार्षद रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 ट्राली कूड़ा निकलता है, जो शहर के करीब 20 या इससे ज्यादा सड़कों के किनारे पड़ा रहा है। कुछ तो धार्मिक स्थलों के पास बिखरा रहता है, शहर की सुंदरता पर ग्रहण है। 

उन्होंने बताया कि यदि निगम प्रशासन ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो वह इसे अपने स्तर पर इन्हें स्थापित करेंगे। एक गारबेज लोड की लागत पर हंसपाल ब्रदर्स ने कहा कि वह हर काम सेवा भाव के अनुसार करते हैं। यदि शहर या गांव में लोग इसे अपने स्तर पर स्थापित करना चाहेंगे तो वह इसे नो लॉस-नो प्राफिट पर मुहैया करवाएंगे।

डीसी कपूरथला आकाश बंसल ने कहा कि निगम इस पर कुछ काम कर रही है, ऐसा मेरे ध्यान में आया है। हंसपाल ब्रदर्स यदि मिलकर उन्हें इसके आपरेशन की प्रक्रिया समझाते हैं तो वह जरूर मिलेंगे। शहरवासियों की सुविधा के लिए बेहतर है तो इसे जरूर अमल में लाया जाएगा।

हंसपाल ब्रदर्स ने 2025 में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेल कंपोनेंट बनाने का काम बंद करके छोटी किश्तियां बनानी शुरू कर दी थी। मानवता की भलाई के लिए सेवा भाव से हंसपाल ट्रेडर्स ने 100 किश्तियां बनाकर पंजाब और दूसरे राज्यों में भेजी थी। जिसकी सराहना राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से वीडियो कॉल करके प्रितपाल सिंह हंसपाल की नेकी की सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed