{"_id":"6b0463279ac8d70a9e0c996b","slug":"fire-in-singhadevi-forest-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघा देवी जंगल में लगी आग: दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, वन विभाग की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघा देवी जंगल में लगी आग: दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, वन विभाग की टीम ने पाया काबू
Mon, 23 Nov 2026 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:30 PM IST
सिंघा देवी के जंगलों में फैली आग पर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव नाडा के सिंघा देवी मंदिर के पीछे पहाड़ों में स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। इस आग पर वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वन विभाग के गार्ड कंवरदीप सिंह को करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम सदस्य सिमरण सिंह, बेलदार शेर सिंह, निर्मल निम्मा, रामकेश, कर्मा सिंह और निर्मल के साथ मौके पर पहुंचे। पहाड़ी इलाका होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल था, इसलिए आग को झाड़ियों की मदद से बुझाया गया।
गार्ड ने बताया कि आग लगने की मुख्य वजह सूखी घास है, जिसमें आग जल्दी फैलती है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिगरेट या अन्य ज्वलनशील वस्तु फेंकी हो, जिससे आग भड़की हो।
विज्ञापन
बता दें कि इन पहाड़ों के साथ ही एक कॉलोनी भी है और अक्सर लोग यहां घूमने आते रहते हैं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी।