फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh residents craze for VIP numbers

चंडीगढ़ियों को वीआईपी नंबर का खुमार: इतने लाख में बिका 0001, आरएलए की दिवाली से पहले चांदी

Mon, 12 Oct 2026 09:26 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2026 09:26 PM IST
सार
Register For Event

नीलामी में सबसे महंगा नंबर CH01-DG-0001 रहा। इस नंबर के लिए सबसे अधिक 21 लाख 31 हजार रुपये की बोली लगी। वहीं, CH01-DG-007 नंबर दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 11 लाख 71 हजार रुपये में खरीदा गया।

विज्ञापन
Chandigarh residents craze for VIP numbers
चंडीगढ़ियों में वीआईपी नंबर का क्रेज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ शहर में वाहनों के वीआईपी और पसंदीदा नंबरों के लिए लोगों ने जमकर बोली लगाई। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से 10 से 12 अक्तूबर तक आयोजित ई-नीलामी में 527 नंबरों की बिक्री से प्रशासन को 2 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नई सीरीज CH01-DG के नंबरों के साथ पिछली सीरीज के बचे हुए वीआईपी और विशेष नंबरों को भी नीलामी में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन


नीलामी में सबसे महंगा नंबर CH01-DG-0001 रहा। इस नंबर के लिए सबसे अधिक 21 लाख 31 हजार रुपये की बोली लगी। वहीं, CH01-DG-007 नंबर दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 11 लाख 71 हजार रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन


आरएलए कार्यालय की ओर से नई सीरीज CH01-DG के तहत 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी करवाई गई। इसके साथ ही पिछली सीरीज के बचे हुए विशेष नंबर भी बोली के लिए उपलब्ध कराए गए। तीन दिन तक चली इस प्रक्रिया में लोगों ने अपनी पसंद के नंबर हासिल करने के लिए ऑनलाइन बोली लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


527 नंबरों से करीब तीन करोड़ का राजस्व
ई-नीलामी के दौरान कुल 527 पंजीकरण नंबरों की बिक्री हुई। इससे प्रशासन को 2,97,56,000 रुपये की आय हुई। इनमें CH01-DG-0001 सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाला नंबर रहा, जबकि CH01-DG-007 के लिए भी 11 लाख रुपये से अधिक की बोली लगी। वीआईपी नंबरों की ऊंची कीमतों ने एक बार फिर वाहन मालिकों के बीच खास नंबरों के प्रति आकर्षण को सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed