फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CBI raids CM Mann camp office

सीएम मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा: ओएसडी के घर भी पहुंचे अधिकारी, मुख्यमंत्री बोले- भाजपा में घबराहट

Tue, 06 Oct 2026 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
Register For Event

सीएम मान ने सीबीआई की रेड को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह छापेमारी मुझे और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
CBI raids CM Mann camp office
सीबीआई रेड से पंजाब में सियासी हलचल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष ड्यूटी अधिकारी) राजबीर घुमम्न के संगरूर स्थित घर और उनके भाई के मोहाली स्थित घर पर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई की टीम ने मोहाली के फेज-11 में गुरकिरपाल सिंह थिंद (ओएसडी राजबीर घुमम्न के भाई) के घर पर भी छापा मारा है। इसके साथ ही, सीबीआई की टीम मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पहुंची हुई है।  
विज्ञापन




सीबीआई के मुताबिक, आरोपियों पर अधिकारियों की पोस्टिंग में कथित तौर पर प्रभाव डालने और हेरफेर करने, विभागीय कार्रवाई, नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंसिंग, लैंड यूज कन्वर्जन, संपत्ति विवाद तथा राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों में कथित तौर पर आर्थिक लाभ लेकर काम कराने के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में यह आरोप भी है कि कुछ सरकारी अधिकारियों ने सरकार की ओर से आदेश और नीतियां जारी होने से पहले उनके ड्राफ्ट निजी व्यक्तियों तक पहुंचाए। सीबीआई ने राजबीर घुम्मन, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आरएस नागरा समेत अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व निजी व्यक्तियों को मामले में नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात शहरों में एक साथ कार्रवाई
सीबीआई टीम ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े परिसरों पर पहुंची। एजेंसी ने तलाशी के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। जब्त सामग्री में कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं।
 
सीएम मान ने X पर पोस्ट कर दी प्रतिक्रिया 
सीएम मान ने सीबीआई की रेड को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा "भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेरे कैंप ऑफिस में सीबीआई की रेड की गई है। अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके। लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबराहट में है।"
 
Trending Videos

हाईकोर्ट ने दिए थे सीबीआई जांच के आदेश 
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बीते रोज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने  भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी थी। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनावई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद ये रेड हुई है। 

अरविंद केजरीवाल बोले- जनता देगी जवाब 
अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआई रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा चुनाव से दो माह पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है। पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया जा रहा है। चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का किया जा रहा है। बीजेपी चुनाव लड़ कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी- सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है। बीजेपी की सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी। सीएम मान को 100+ सीटों पर जीताकर जनता दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed