Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress Save the Constitution rally in Amritsar

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली: अमृतसर में आप सरकार पर बरसे नेता, परगट सिंह बोले-सरकार खोखले वादों के सहारे

Thu, 26 Nov 2026 03:14 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 03:14 PM IST
सार
Register For Event

रैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Congress Save the Constitution rally in Amritsar
अमृतसर में कांग्रेस की संविधान रक्षा रैली में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में कांग्रेस की विशाल ‘संविधान बचाओ’ रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार के साथ-साथ अकाली-भाजपा गठबंधन पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अघोषित तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। परगट सिंह ने कहा कि वोट चोरी, अग्निवीर योजना और संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने आप की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की। उन्होंने भाजपा तथा आप को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठी गारंटियों और खोखले वादों के सहारे चल रही है। सरकार की आलोचना करने वाले मीडिया संस्थानों पर कॉपीराइट स्ट्राइक के जरिए कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





अकाली-भाजपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि 750 किसानों की शहादत के बाद भी क्या कुछ बदला है? परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि विचारधारा से है। इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर धर्मनिरपेक्ष देश और पंजाब के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

रैली में कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह बंडाला और विधायक प्रताप सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में आप सरकार के शासन के दौरान आज कांग्रेस को संविधान बचाने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है।


इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, जोगिंदर पाल, हरमिंदर गिल, सुनील दत्ती और संजीव अरोड़ा ने भी शिरकत की। बाबा बकाला साहिब, तरनतारन, पट्टी, गुरदासपुर और पठानकोट के पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed