फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Children made to carry bricks at school in Tarn Taran  probe demanded.

तरनतारन के स्कूल में बच्चों से उठवाई ईंटें: वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, जांच की मांग

Tue, 29 Sep 2026 03:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Tue, 29 Sep 2026 03:08 PM IST
सार
Register For Event

स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी से संबंधित गुरदेव सिंह ठेकेदार ने कहा कि स्कूल परिसर के अंदर काफी मलबा और गंदगी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर बच्चों को ईंटें उठाते हुए देखा।

विज्ञापन
Children made to carry bricks at school in Tarn Taran  probe demanded.
स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेह चक्क में स्कूल समय के दौरान बच्चों से ईंटें, पत्थर और मलबा उठवाए जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर ईंटें उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जिस समय बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी, उस समय उनसे यह काम करवाया जा रहा था।
विज्ञापन


सामने आए वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल के क्लासरूम के बाहर ईंटें और अन्य मलबा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन




स्कूल में मलबा और गंदगी देखकर जताई चिंता
मौके पर स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी से संबंधित गुरदेव सिंह ठेकेदार ने कहा कि स्कूल परिसर के अंदर काफी मलबा और गंदगी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौके पर बच्चों को ईंटें उठाते हुए देखा। उनके अनुसार, बच्चों से इस तरह ईंटें और मलबा उठवाना उनकी सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदेव सिंह ठेकेदार ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई ईंट बच्चे के पैर पर गिर जाए, मलबे के कारण किसी बच्चे को चोट लग जाए या मलबे में मौजूद कोई जहरीला जीव बच्चे को नुकसान पहुंचा दे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? 

जांच के बाद होगी कार्रवाई : जिला बाल संरक्षण अधिकारी
जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि मौके की जांच और तथ्यों की पड़ताल के बाद ही अगली कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान स्कूल प्रिंसिपल या किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की गलती अथवा लापरवाही सामने आती है, तो शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed