तौलिया रोज इस्तेमाल होने वाली उन चीजों में से है, जिसे हम नहाने के बाद शरीर सुखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तौलिया देखने में बिल्कुल साफ होता है और उसे धोने के बाद अच्छी खुशबू भी आती है फिर भी वह पानी ठीक से नहीं सोखता। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि तौलिया पुराना हो गया है या उसकी क्वालिटी ही खराब है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तौलिए को कैसे धोना चाहिए, जिससे वह दोबारा से कारगर स्थिति में आ सके। आइए जानते हैं।
तौलिया धोने के बाद भी पानी नहीं सोखता? खराब क्वालिटी नहीं, ये हो सकती है वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:52 PM IST
Towel Stop Absorbing: तौलिया धोने के बाद भी अगर शरीर का पानी ठीक से नहीं सोख रहा है तो हर बार इसकी वजह तौलिये की खराब क्वालिटी नहीं होती। कई बार ज्यादा डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और गलत तरीके से सुखाने की वजह से तौलिये के रेशों पर परत जम जाती है, जिससे उसकी पानी सोखने की क्षमता कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन