Free LPG Cylinder Accident Insurance Rules: अगर आपके घर में रसोई गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। इंडेन, भारत गैस या एचपी जैसी किसी भी कंपनी का गैस कनेक्शन लेते ही ग्राहक को अपने आप मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा मिल जाती है। इसके लिए आपको अलग से कोई प्रीमियम या कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती है।
{"_id":"6aabff8c40aceda12603e5cd","slug":"did-you-know-free-accident-insurance-with-lpg-gas-connection-know-rules-in-hindi-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पता है? गैस कनेक्शन लेते ही मुफ्त मिलता है दुर्घटना बीमा, जानिए नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या आपको पता है? गैस कनेक्शन लेते ही मुफ्त मिलता है दुर्घटना बीमा, जानिए नियम
Thu, 17 Sep 2026 08:26 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:26 PM IST
LPG Cylinder Blast Claim Insurance Process: हमारे देश की एक बड़ी आबादी एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करती है। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि गैस कनेक्शन के साथ लोगों को फ्री में इंश्योरेंस भी मिलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस कनेक्शन फ्री इंश्योरेंस
- फोटो : AI
बीमा राशि और कवरेज का दायरा
- फोटो : Adobe Stock
बीमा राशि और कवरेज का दायरा
- गैस सिलिंडर से हुए हादसे में जान-माल का नुकसान होने पर अलग-अलग श्रेणी में मुआवजा मिलता है।
- हादसे में मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति 6 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है।
- वहीं, इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता मिलती है। इसके अलावा संपत्ति के नुकसान होने पर भी 20 लाख रुपये तक का क्लेम मिलता है।
हादसे के बाद तुरंत करें यह काम
- फोटो : ANI
हादसे के बाद तुरंत करें यह काम
- दुर्घटना होने पर सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी और नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत सूचित करें।
- पुलिस में एफआईआर दर्ज कराना और गैस एजेंसी से लिखित रिपोर्ट बनवाना बेहद जरूरी होता है।
- इसके बाद गैस कंपनी की बीमा टीम मौके पर आकर जांच करती है और क्लेम की प्रक्रिया शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना अनिवार्य
- फोटो : संवाद
सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना अनिवार्य
- बीमा क्लेम पास होने के लिए आपके गैस उपकरण सही होने चाहिए। आपका गैस पाइप, रेगुलेटर और चूल्हा कंपनी से प्रमाणित होना अनिवार्य है।
- अगर आपने बाजार से लोकल पाइप या रेगुलेटर लगाया है, या सिलिंडर की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी है, तो बीमा कंपनी आपका क्लेम खारिज कर सकती है।
विज्ञापन
समय पर पाइप की जांच जरूर कराएं
- फोटो : Adobe Stock
समय पर पाइप की जांच जरूर कराएं
- गैस एजेंसी द्वारा समय-समय पर कराई जाने वाली सुरक्षा जांच को जरूर कराएं और उसकी रसीद संभाल कर रखें।
- ध्यान रखें कि दुर्घटना होने पर बीमा राशि का भुगतान सीधे गैस कंपनी नहीं, बल्कि उसकी इंश्योरेंस कंपनी करती है।
- सभी जरूरी दस्तावेज और अस्पताल के बिल जमा करने पर क्लेम मिल जाता है।