घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली मिक्सर अचानक जलने जैसी गंध देने लगे तो ज्यादातर लोग इसे मोटर खराब होने का संकेत मान लेते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता।
{"_id":"6aaa692defe99a14eb05396d","slug":"why-does-a-mixer-grinder-smell-burnt-know-the-warning-signs-before-motor-failure-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: मिक्सर चलाते समय क्यों आती है जलने की गंध? मोटर खराब होने से पहले पहचानें ये 4 संकेत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: मिक्सर चलाते समय क्यों आती है जलने की गंध? मोटर खराब होने से पहले पहचानें ये 4 संकेत
Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM IST
मिक्सर चलाते समय जलने जैसी गंध आना हमेशा मोटर खराब होने का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
- फोटो : freepik.com
मिक्सर की मोटर खराब होने पर कौन से 4 संकेत मिल सकते हैं?
नंबर 1
- मिक्सर में मोटर को घुमाने के लिए इलेक्ट्रिक करंट की जरूरत होती है
- जब मोटर पर सामान्य से ज्यादा भार पड़ता है
- तो मिक्सर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और वो गर्म हो सकती है
- ऐसे में गर्म होने के कारण मिक्सर बंद हो सकती है
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
- फोटो : freepik.com
नंबर 2
- मिक्सर जार में जरूरत से ज्यादा चीजें भरने की वजह से भी गंध आ सकती है
- खासकर बहुत गाढ़ी या भारी चीजें पीसते समय मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ता है
- अगर ब्लेड आसानी से नहीं घूम रहा है या सामग्री ब्लेड में फंस गई है, तो मोटर पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है
- ऐसी स्थिति में मिक्सर को तुरंत बंद करना बेहतर है और प्लग निकालकर जार और ब्लेड को चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
- फोटो : AI Generated
नंबर 3
- मिक्सर को लंबे समय तक लगातार चलाने पर मोटर का तापमान बढ़ सकता है
- इसलिए एक ही बार में बहुत देर तक चलाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके चलाएं या मिक्सर की क्षमता के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए
- मिक्सर को बंद करने के बाद मोटर को ठंडा होने का समय देना भी जरूरी है
विज्ञापन
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
- फोटो : freepik.com
नंबर 4
- अगर मिक्सर सामान्य मात्रा में चीजें पीसते समय भी बार-बार जलने की गंध दे रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
- इसके साथ अगर मोटर से असामान्य आवाज आए, जार का ब्लेड ठीक से न घूमे, मिक्सर अचानक बंद हो जाए या धुआं दिखाई दे, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें
- यही नहीं, कभी-कभी मोटर के अंदर मौजूद वायरिंग या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी होने पर भी जलने जैसी गंध आ सकती है
- ऐसे में मिक्सर को इलेक्ट्रिशियन को चेक करवाएं